Hisar News: प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: कुलदीप बिश्नोई

0
7
प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: कुलदीप बिश्नोई
Hisar News: प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: कुलदीप बिश्नोई

पीएम नरेंद्र मोदी 28 को हिसार में करेंगे रैली को संबोधित
(आज समाज) हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में बड़ी रैली करेंगे। रैली के बाद हरियाणा का चुनावी माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हो जाएगा और हरियाणा में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह जानकारी रैली के संयोजक एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि हिसार के एयर पोर्ट चौक के पास स्थित मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे और हरियाणा में भाजपा के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है और रैली के प्रति पार्टीजनों के अलावा आम जनता में भारी जोश देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने एक दिन पूर्व ही संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में वो बातें कही गई है, जो हर वर्ग के हितों के लिए हो और पूरी की जा सकती हो। उन्हें खुशी है कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में जो बातें कही थी, वे पूरी करने के बाद ही नया संकल्प पत्र जारी किया गया है।

हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश

कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया जाता। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक इसके उदाहरण है, जहां बड़े-बड़े वादे किए गए थे और वे पूरी न होने पर उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सहित हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश है, किसान वर्ग जान चुका है कि भाजपा ही उनके हित में काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Elections: कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को रिकार्ड मतों से जिताने की तैयारी में मतदाता