Kurukshetra News: हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

0
234
हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी
Kurukshetra News: हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

भाजपा की सरकार बनते देख बौखला गए है कांग्रेस के नेता
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ हलके में भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी के घेराव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि घेराव करने वाले लोग किसान नहीं थे बल्कि किसानों के भेष में कांग्रेस के गुंडे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बहुमत के साथ तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनते देख कांग्रेस नेता बौखला गए है और घटिया और ओछी राजनीति पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की घटिया हरकतों को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी और विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को तीसरी बार बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 56 दिन के कार्यकाल में लोगों के हित में लिए गए फैसलों का आंकड़ा कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ेगा।

जनता कांग्रेस के झूठ से वाकिफ हो चुकी

कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है जिसके सहारे कांग्रेस चुनाव को जीतने का झूठा भ्रम मन में पाले हुए हैं। हरियाणा की जनता ने हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाने का परिणाम देख लिया है और हरियाणा में इसे नहीं दोहराएगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता कांग्रेस के झूठ से वाकिफ हो चुकी है और 8 अक्टूबर को प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर 

यह भी पढ़ें: Jind News : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व को श्रद्धा से मनाया