Mahendragarh News: भाजपा ने हर वर्ग को साथ लेकर समान रूप से करवाया प्रदेश का विकास: कंवर सिंह यादव

0
77
कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर हवन यज्ञ में आहुति डालते भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव।
Mahendragarh News

भाजपा प्रत्याशी ने सतनाली में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने आज सतनाली में अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ हलके के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा तथा सभी ने एक स्वर में कंवर सिंह यादव को समर्थन देकर भाजपा की जीत का दावा किया। कंवर सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने एक साधारण से कार्यकर्ता को टिकट देकर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेवारी है कि वे पार्टी हाईकमान के विश्वास पर खरा उतरते हुए महेंद्रगढ़ हलके में कमल का फूल खिलाने के लिए एकजुटता से कार्य करे।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए है तथा पिछले 10 साल के दौरान पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया है। सतनाली में आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय, बस स्टैंड, खंड कार्यालय, सीएचसी जैसे सभी बड़े कार्य भाजपा शासन में ही सिरें चढ़ पाए है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ हलके के विकास की गति को यूं ही बरकरार रखने के लिए भाजपा का साथ दें।

रोड शो निकाला

कंवर सिंह यादव ने कहा कि मतदान के लिए काफी कम समय है तथा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जी जान से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान करें। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री के पुत्र गौतम रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी अविनाश चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर कार्यालय का शुभारंभ किया तथा कस्बे में रोड शो कर अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।

ये भी पढ़ें : Punjab News : हर राज्य के समक्ष मौजूद चुनौतियों का हल करे वित्त आयोग : वित्त मंत्री

ये भी पढ़ें : Jalandhar News : हेरोइन की खेप सहित भगौड़ा तस्कर गिरफ्तार