कहा, 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 6 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
Delhi BJP News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से जितने भी वादे किए थे वे एक संकल्प था और भाजपा के इन्हीं संकल्प पर भरोसा जताते हुए जनता ने उन्हें विधानसभा की कमान सौंपी है। उन्होंने गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले आयुष्मान कार्ड जारी होने का स्वागत किया है और कहा है की इसी के साथ दिल्ली भाजपा के विधानसभा चुनाव 2025 का सबसे बड़ा संकल्प पूरा हो गया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जहां देश के अन्य राज्यों में आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी 5 लाख रूपए तक का मेडिकल इलाज पा सकता है वहीं दिल्ली में स्थानीय सरकार के टाप अप के साथ लाभार्थी हर वर्ष 10 लाख रूपए तक का निशुल्क इलाज पा सकेंगे।
आने वाले दिनों में सभी को मिलेंगे कार्ड
भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज केन्द्र सरकार एवं दिल्ली सरकार के बीच समझौते के साथ ही दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली वालों को कुछ आयुष्मान कार्ड जारी कर औपचारिक शुरूआत की है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री द्वारा संकेतिक आयुष्मान कार्ड वितरण से प्रारंभ हुई इस आयुष्मान भारत योजना का लाभ शीघ्र ही दिल्ली के 30 लाख निम्न आय लोगों के साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 6 लाख बुजुर्गों तक पहुंचेगा। सचदेवा ने कहा है की दिल्ली भाजपा मंडल स्तर पर आयुष्मान कार्ड जारी करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का जागरुकता अभियान चलाएगी।
आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने करीब एक दशक तक दिल्ली की जनता को अपनी बातों में उलझाए रखा। सचदेवा ने कहा कि इस एक दशक में दिल्ली विकास के मामले में बहुत पीछे चली गई। लेकिन अब जबकि भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ चुकी है तो आने वाले दिनों में हम तेजी से दिल्ली की नुहार बदलेंगे। यमुना से लेकर वायु तक को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिए हैं जिनका असर आने वाले दिनों में साफ तौर पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें : US-China Business War : मात्र चीन तक सिमटी अमेरिका की टैरिफ नीति
ये भी पढ़ें : US Tariff Policy Effect : अमेरिका के फैसलों का पूरी दुनिया पर पड़ता है असर : संजय मल्होत्रा