BJP Foundation Day: बीजेपी का आज स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने पार्टी वर्कर्स को दी शुभकामनाएं

0
108
BJP Foundation Day
BJP Foundation Day: बीजेपी का आज स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने वर्कर्स को दी शुभकामनाएं
  • हमारे सुशासन को देख रहे देश के लोग : मोदी

PM Extends greetings On BJP Foundation Day, (आज समाज), नई दिल्ली: आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि इस दिन पार्टी ने देश की प्रगति के लिए काम करने की अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने लिखा कि देश के लोगों ने पार्टी के सुशासन को भी देखा, जो पिछले वर्षों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश में परिलक्षित हुआ है।

हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है दिवस

्रपीएम ने लिखा, पार्टी के स्थापना दिवस पर हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।

सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना जारी रखेंगी हमारी सरकारें

उन्होंने कहा, भारत के लोग हमारी पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है। चाहे यह लोकसभा चुनाव हो, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों। हमारी सरकारें समाज की सेवा करना और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना जारी रखेंगी।

पार्टी के कार्यकतार्ओं को ‘रीढ़’

्रप्रधामनंत्री ने पार्टी के कार्यकतार्ओं को ‘रीढ़’ बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं। पार्टी कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीब, दलित और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं, उस पर उन्हें गर्व है।

1951 में हुई थी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना

भाजपा की स्थापना मूल रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में हुई थी। पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में महत्वपूर्ण गति प्राप्त की, और अंतत: 1990 के दशक में सत्ता में आई। तब से यह भारतीय राजनीति में एक प्रमुख शक्ति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi आज तमिलनाडु में करेंगे भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन