BJP Foundation Day, शहरी विधायक प्रमोद विज के नेतृत्व में निकली ध्वज यात्रा

0
423
BJP Foundation Day
BJP Foundation Day
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
BJP Foundation Day: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरी शहरी मंडल में भाजपा विधायक प्रमोद विज एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ध्वज यात्रा का आयोजन पालिका बाजार से शुरू होकर इंसार बाजार, सलारगंज गेट एवं सुखदेव नगर होते हुए विधायक विज के कार्यालय में यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने कार्यकर्ताओं एवं विधायक विज पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।
तत्पश्चात विधायक कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रम को विधायक विज ने कार्यकर्ताओं के साथ टीवी के माध्यम से लाइव देखा। BJP Foundation Day

 

BJP Foundation Day
BJP Foundation Day
इस अवसर पर विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तो सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण की वजह से। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि चाय बेचने वाला कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए शीर्ष तक जाने का स्थान है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर, पार्षद विजय जैन, चंचल विजय सहगल, राममोहन शर्मा, मनोनीत पार्षद सुनील सोनी अश्विनी ढींगरा, अशोक नारंग, रामकुमार सैनी,  देवेन्द्र मक्कड़ एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। BJP Foundation Day

 

 

नवरात्रि स्पेशल : माता की चौकी और मंदिर सजाने टिप्स Temple Decorating Tips

Read Also : जानें नवरात्रि के व्रत में क्या करें और क्या न करें Navratri Fasting 2022

Read Also : हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि देव

Connect With Us: Twitter Facebook