Himachal Political News : भाजपा ने प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उपचुनाव थोपे : किमटा

0
134
भाजपा ने प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उपचुनाव थोपे : किमटा
भाजपा ने प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उपचुनाव थोपे : किमटा
कहा, प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 15 राजनेताओं का राजनीतिक भविष्य पूरी तरह चौपट कर दिया
Himachal Political News (आज समाज) शिमला। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 15 राजनेताओं का राजनीतिक भविष्य पूरी तरह चौपट कर दिया है। इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 व 2 निर्दलीय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का तिरस्कार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपने इस कृत्य के लिये इन नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कहा कि प्रदेश पर अकारण उप चुनाव थोपने के लिये भी इन नेताओं को अब पद छोड़कर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
रजनीश किमटा ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ है।
भाजपा ने जोड़-तोड़ व धनबल से सत्ता हथयाने का जो असफल प्रयास किया था उसके चलते भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी तोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह विधायकों के साथ मिलकर धनबल पर राज्यसभा की सीट चुराई। इसके बाद तीन निर्दलीय विधायकों को भी विधानसभा से त्यागपत्र दिलाया। इन 9 विधानसभा उप चुनावों में इन सभी नेताओं को पार्टी टिकट देकर भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं का जो तिरस्कार किया है उसे यह नेता कभी भूलने वाले नहीं।