अभी तक जारी नतीजों में 6 जगह भाजपा की जीत, एक जगह निर्दलीय विजयी, बाकी बचे तीन निकाय में भी भाजपा आगे

Haryana MC Elections Result Live (आज समाज), चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव की तरह ही हरियाणा में 10 नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा का परचम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस को एक बार फिर से जनता ने नकार दिया है। समाचार लिखे जाने तक 10 में से सात नगर निगमों के परिणाम घोषित हो चुके थे। जिनमें से 6 जगह भाजपा ने जीत हासिल की जबकि एक जगह निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। इस जीत के साथ प्रदेश में भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है।

अभी तक यहां पर जीती भाजपा

अभी तक घोषित परिणामों में भाजपा ने अंबाला नगर निगम पर कब्जा जमाया है यहां पर भाजपा प्रत्याशी सैलजा सचदेवा विजयी रहीं। उन्होंने अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंदी अमीषा चावला को हराया। करनाल नगर निगम में मेयर पद पर रेणु बाला गुप्ता दूसरी बार विजयी हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मनोज वधवा को हराया। सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को हराया। वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया। यहां पर भाजपा के राम अवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस सूरजमल किलोई को हराया है। वहीं मानेसर में आजाद प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा के सुंदर लाल को हराकर जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : Real Estate Business : रियल एस्टेट कारोबारियों की पसंद बने छोटे शहर

ये भी पढ़ें : Pulses Shortage : दाल सकंट से उभरने के लिए सरकार ने बनाया प्लान