Shimla News : भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती : राजस्व मंत्री

0
114
भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती : राजस्व मंत्री
भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती : राजस्व मंत्री

Shimla News (आज समाज) शिमला। राजस्व मंत्री मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की भी परवाह नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में ईडी और सीबीआई के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का एजेंडा चलाया गया है। उनका कहना है कि जोर जबरदस्ती करके कांग्रेस नेताओं को फंसाया जा रहा है।

इसी कड़ी में प्रदेश के हमीरपुर जिला में ईडी, आयकर और सीबीआई की छापेमारी हुई है। नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने ईडी, सीबीआई को पीछे लगाकर असम के वर्तमान मुख्यमंत्री को भाजपा में जाने के लिए मजबूर किया। इसी तरह से महाराष्ट्र में कई नेताओं को भयभीत होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना पड़ा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में ऐसा एक भी मामला सामने लाएं। जबकि वास्तविकता यह है कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में विधानसभा चुनाव के दौरान आंगनबाड़ी, आशा वर्करों की ड्यूटी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लगती थी।