Delhi Election 2025 Result Live: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, 43 सीटों पर बनाई बढ़त

0
79
Delhi Election 2025 Result Live: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, 42 सीटों पर बनाई बढ़त
Delhi Election 2025 Result Live: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, 42 सीटों पर बनाई बढ़त

केजरीवाल, आतिशी व सिसोदिया पीछे
Delhi Election 2025 Result Live (आज समाज) नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। भाजपा 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। बैलेट पेपर के बाद अब ईवीएम की काउटिंग चल रही है।

दिल्ली में 100 फीसदी भाजपा सरकार बनेगी: अनिल शर्मा

आरके पुरम से भाजपा के कैंडिडेट अनिल शर्मा ने कहा कि हम अपनी सीट पर जीत रहे हैं। दिल्ली में 100 फीसदी भाजपा सरकार बनेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास का रास्ता चुना है, नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी