Himachal News : भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा : सुक्खू 

0
121
भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा : सुक्खू 
भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा : सुक्खू 
Himachal News (आज समाज)शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में विधानसभा उप-चुनावों की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया, जिस कारण कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 28 हजार नौकरी के अवसर सृजित किए हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार ने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान केवल 20 हजार नौकरियां सृजित की थीं, जिनमें से अधिकतर मामले कानूनी दाव-पेच में फंस गए थे।
मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा अत्याधिक ऋण लेने की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों में निवेश करने की बजाय ऋण लेने का कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार विरासत में मिली देनदारियों को पूरा करने के लिए ऋण ले रही है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के फलस्वरूप राज्य की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत सुधार हुआ है।