Delhi Political News : भाजपा ने बदला शपथ ग्रहण का समय, अब शक्ति प्रदर्शन भी होगा

0
107
Delhi Political News : भाजपा ने बदला शपथ ग्रहण का समय, अब शक्ति प्रदर्शन भी होगा
Delhi Political News : भाजपा ने बदला शपथ ग्रहण का समय, अब शक्ति प्रदर्शन भी होगा

एनडीए शासित सभी राज्यों से सीएम, 200 से ज्यादा सांसद होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

Delhi Political News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में शानदार तरीके से वापसी करने वाली भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को भी शानदार व यादगार बनाने जा रही है। ज्ञात रहे कि दिल्ली विधानसभा के परिणाम आठ फरवरी को आ गए थे। जिसमें भाजपा ने 48 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। लेकिन तब से भाजपा सरकार और खासकर सीएम के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं कर पा रही थी जिससे विरोधी दल भाजपा पर लगातार तंज कस रहे थे। अब भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दिल्ली सीएम के नाम का ऐलान भी आज हो जाएगा।

शाम को नहीं अब दिन में 12.30 बजे होगी शपथ ग्रहण

दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण का समारोह 20 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे रामलीला मैदान में होने जा रहा है। बता दें कि पहले ये कार्यक्रम शाम को 4.30 बजे होने वाला था लेकिन अब ये दोपहर में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, 200 से अधिक सांसदों को भी इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनने के लिए बुलाया जाएगा।

इन नेताओं में से कोई एक हो सकता है सीएम

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और सतीश उपाध्याय प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा के जमीनी स्तर के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले 700 से अधिक विस्तारकों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और 200 से अधिक सांसद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi News : किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं सत्येंद्र जैन

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज होगा दिल्ली सीएम नाम पर फैसला