Haryana Assembly Election : आज भी जारी नहीं होगी भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

0
174
मोहन लाल बड़ौली
मोहन लाल बड़ौली

Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट आज भी जारी नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने इसकी पुष्टि की। बड़ौली ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबी लिस्ट तैयार हुई थी लेकिन अभी सबका सर्वे चल रहा है। उनके बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बाद पूर्व सांसद संजय भाटिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। संजय भाटिया ने भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी बिप्लब देब को फोन कर इसकी जानकारी दी। भाटिया के पानीपत शहरी सीट से सिटिंग विधायक प्रमोद विज की जगह चुनाव लड़ने की चर्चा थी। भाटिया से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के लिए करनाल लोकसभा सीट छुड़वा दी गई थी। वहीं जननायक जनता पार्टी के बागी विधायक देवेंद्र बबली और जेल अधीक्षक के पद से इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान आज दिल्ली में इखढ में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर दोनों को पार्टी में शामिल कराएंगे। बबली ने रविवार रात को खखढ से इस्तीफा दे दिया। पहले उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा था कि देवेंद्र बबली ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें टिकट के लिए मना कर दिया गया। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे संजय कबलाना के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।