BJP Candidate List : पहली सूची में 8 मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा

0
568
BJP Candidate List : पहली सूची में 8 मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा
BJP Candidate List : पहली सूची में 8 मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा
  • कालका से चुनावी मैदान में उतरी शक्तिरानी शर्मा
  • सांसद का चुनाव लड़ी सुनीता दुग्गल को रतिया से मिली टिकट
  • 67 लोगों की पहली सूची में 9 ब्राह्मणों को मिली टिकट

BJP Candidate List : पवन शर्मा। चंडीगढ़। आखिर लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने बुधवार को अपनी सूची जारी कर दी। भाजपा ने अधिकतर पुराने चेहरों पर ही अपना विश्वास जताया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा चुनाव मैदान में उतरेंगे तो रानियां से बिजली मंत्री रणजीत सिंह की टिकट भाजपा ने काटकर वहां से शीशपाल कंबोज को दी है।

बवानी खेड़ा से विधायक रहे और मंत्री बिशंबर वाल्मिकी की भी टिकट काट दी गई वहां से कपूर वाल्मिकी को मैदान में उतारा है। महम से प्रसिद्ध खिलाड़ी दीपक हुड्‌डा को टिकट दी गई है।  67 की लिस्ट में 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पहली लिस्ट में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें सबसे मुख्य नाम के तौर पर पंडित विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा का नाम कालका से है।

इसके अलावा हिसार से अपनी मां सावित्रि जिंदल के लिए टिकट मांग  रहे प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन जिंदल को खाली हाथ रहना पड़ा है। लिस्ट की खास बात यह है कि भाजपा ने 9 ब्राह्मण चेहरों को टिकट दी गई है। मगर हैरानी की बात यह है कि पहली सूची से भाजपा के कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा या उनके हल्के का नाम नहीं है।

यह भी पढ़ें : Haryana BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

सांसद का चुनाव लड़े लोगों पर भी जताया विश्वास

सांसद का चुनाव लड़ी सुनीता दुग्गल को रतिया से तो अरविंद शर्मा को गोहाना से चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह 10 साल सत्ता में रहने के बाद बनी एंटी इंकबेंसी को खत्म करने के लिए कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती। किरण चौधरी की बेटी श्रुति को तोशाम से तो राव इंद्रजीत की बेटी आरती को अटेली से मैदान में उतारा गया है।

शक्तिरानी शर्मा बनी दमदार चेहरा, कालका से लड़ेंगी चुनाव

कालका से पहले भी चुनावी मैदान में उतर चुकी और वर्तमान में अंबाला की मेयर शक्तिरान शर्मा को कालका से मैदान में उतारा है। उन्होंने दो दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। प्रदेश के प्रसिद्ध ब्राह्मण नेता पंडित विनोद शर्मा की पत्नी व सांसद कार्तिकेय शर्मा की माता शक्तिरानी की अपनी पहचान है।

यह पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शक्तिरानी को कालका से मैदान में उतारा जा सकता है। विनोद शर्मा का अंबाला, पंचकूला व कुरूक्षेत्र के इलाके में अपना राजनेतिक रूतबा है माना जा रहा है कि शक्तिरानी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने से भाजपा को इन सभी जिलों में काफी लाभ मिलेगा।

कुछ को झटका तो कुछ की बदली सीटें

हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे नवीन जिंदल की मां सावित्रि जिंदल को भाजपा ने टिकट नहीं दी। हिसार से एक बार फिर कमल गुप्ता पर ही विश्वास जताया गया है। वहीं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला तो वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी से टिकट दिया गया।

जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना से टिकट दी गई है तो रामकुमार गोतम को सफीदों से मैदान में उतारा गया। राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट दी गई है। जजपा छोड़ कांग्रेस की टिकट न मिलने पर भाजपा में आए पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना से टिकट दी गई है। BJP Candidate List

यह भी पढ़ें : Shakti Rani Sharma को कालका से मिला टिकट