भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं : वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट

0
298
भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं : वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट
भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं : वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी विश्व की विशाल पार्टी बन गई है। भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित इस समय केंद्र सरकार के अलावा 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसमें लगभग 50 फीसदी आबादी और 44 फीसदी से अधिक क्षेत्र में भाजपा का शासन चलता है। भाजपा के विस्तार का शुभारंभ 2014 में हो गया था।

 

 

भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं : वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट
भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं : वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट

सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई भाजपा

नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूं तो सन 1925 में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवार द्वारा कर दी गई थी, लेकिन 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और अटल बिहारी वाजपेई इस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष बने और 1984 में पार्टी को केवल 2 सांसद ही मिले, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कठिन तपस्या के कारण आज यह पार्टी भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही भारत के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ हेडगेवार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अन्य सभी सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।