Haryana News: हरियाणा में भाजपा ने किया जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान

0
197
Haryana News: आज होगी हरियाणा भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा
Haryana News: आज होगी हरियाणा भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

8 ओबीसी, 5 ब्राह्मण, 5 पंजाबी, 4 जाट, 2 राजपूत, 2 एससी और एक बनिया वर्ग से बनाया गया जिला अध्यक्ष
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा ने जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। सबसे अधिक ओबीसी वर्ग के लोगों को जिला अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। भाजपा ने ओबीसी वर्ग के 8 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा 5 ब्राह्मण, 5 पंजाबी, 4 जाट, 2 राजपूत, 2 एससी और एक बनिया वर्ग से भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

खास बात यह है कि प्रदेश में अभी 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने 27 अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें हांसी, ग्रेटर गुरुग्राम, गोहाना, डबवाली और बल्लभगढ़ शामिल हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार जल्द ही इन्हें जिला बनाने की घोषणा कर सकती है। संगठन में 4 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

इनको बनाया गया जिला अध्यक्ष

अजय मित्तल को पंचकूला, मनदीप राणा को अंबाला, यमुनानगर राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र जतिंदर गोल्डी, कैथल ज्योति सैनी, करनाल प्रवीन लाठर, पानीपत दुष्यंत भट्ट, सोनीपत अशोक भारद्वाज, गोहाना विजेंद्र मलिक, जींद तजेंद्र ढूल, रोहतक रणवीर ढाका, झज्जर विकास वाल्मीकि, डबवाली, रेणु शर्मा, सिरसा एडवोकेट यतिंद्र सिंह, हांसी अशोक सैनी, हिसार आशा खेदड़, फतेहाबाद प्रवीन जोड़ा, भिवानी वीरेंद्र कौशिक, दादरी इंजीनियर सुनील, रेवाड़ी वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ यतींद्र राव, गुरुग्राम सर्वप्रिय त्यागी, पटौदी अजित यादव, नूंह सुरेंद्र सिंह पिंटू, पलवल विपिन बैंसला, बल्बभगढ़ सोहन पाल सिह, फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी