Nuh News: भाजपा और आरएसएस मिलकर सविंधान खत्म करने की कर रहे कोशिश: राहुल गांधी

0
11
भाजपा और आरएसएस मिलकर सविंधान खत्म करने की कर रहे कोशिश: राहुल गांधी
Nuh News: भाजपा और आरएसएस मिलकर सविंधान खत्म करने की कर रहे कोशिश: राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नूंह में राहुल ने भाजपा व मोदी पर साधा निशाना
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज राहुल गांधी नूंह पहुंचे। रैली के मंच से राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की। रैली में राहुल गांधी काफी अक्रामक रूप में नजर आए। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा व आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर सविंधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा की सोच दलित और आरक्षण विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है।

इतना ही नहीं राहुल ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी करार दिया। राहुल ने कहा कि भाजपा किसानों के कर्ज को माफ करने में आनाकानी करती है। लेकिन अडानी और अंबानी के लाखों-करोड़ों के कर्ज को एक पल में माफ कर देती है। भाजपा ने किसानों की जमीनों को हथियाने का काम किया है। इससे पहले रैली में पहुंचे पर मेवाती पगड़ी पहना कर राहुल गांधी को सम्मानित किया गया। मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी ने यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश की। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद रहे। मामन खान पर नूंह हिंसा के केस दर्ज है और वह जमानत पर हैं।

बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन

राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में केवल पोर्टल की लांच हुए है। धरातल पर सरकार ने कोई काम नहीं किया। यह पोर्टल लांच करने वाली सरकार साबित हुई। आज प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया है। हरियाणा का युवा अपनी जमीन को बेचकर डॉकी के रास्ते काम की तलाश में विदेश जा रहा है। लेकिन भाजपा कह रही है हमने युवाओं को बिना खर्ची- बिना पर्ची के नौकरी दी है। अगर युवाओं को प्रदेश में काम मिलता तो वे विदेश क्यों जाते। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोगों को फैमली आई ठीक करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे है।

धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने धर्म और जाति के नाम पर देश-प्रदेश को बांटने का काम किया है। भाजपा जनता के बीच आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। धर्म के नाम लोगों के बीच नफरत पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि नफरत को मिटाना है भाइयों। हिंदुस्तान नफरत का देश नहीं है। मोहब्बत का देश है। इस देश में हम नफरत को नहीं जीतने देंगे। भाईचारा जीतेगा। नफरत से देश कमजोर होता है। दुख फैलता है, डर फैलता है। मोहब्बत की नफरत की काट है।

यह भी पढ़ें :   Haryana Polls 2024: आज प्रचार का आखिरी दिन, 5 को डाले जाएंगे वोट