Himachal News : भाजपा हमेशा जोड़ने की बात करती है : अनुराग ठाकुर

0
9
Himachal News : भाजपा हमेशा जोड़ने की बात करती है : अनुराग ठाकुर
Himachal News : भाजपा हमेशा जोड़ने की बात करती है : अनुराग ठाकुर

कांग्रेस सरकार ने 1.5 वर्ष में प्रदेश का बंटाधार कर दिया

Himachal News (आज समाज), कांगड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदा जोड़ने तो वहीं कांग्रेस सदा तोड़ने की बात करती है। जिस तरह से फारूक अब्दुल्ला दिल्ली आकर कुछ बयान देते हैं और कश्मीर आकर कुछ और बयान देते हैं, उसी तरह से राहुल गांधी विदेश जाकर कुछ बयान देते हैं और घर में आकर अपने बयान से पलटने का काम करते हैं।

सच्चाई यह है कि जब-जब राहुल गांधी का विदेश दौरा हुआ, तब उन्होंने भारत को नीचा दिखाने का काम किया। मुझे समझ नहीं आता कि एक व्यक्ति इतना झूठ कैसे बोल सकता है। सिखों का अपमान और हत्याएं अगर कहीं हुईं तो राजीव गांधी के दौर में 1984 में हुई। साफ दिखता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे हैं।

भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार लोकप्रिय संगठन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में इस बार 14 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मेरा आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें।

कांग्रेस सरकार का आर्थिक कुप्रबंधन पड़ रहा भारी

भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो अपनी पार्टी संविधान का अनुसरण करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रही है और जनता की आशाओं, आकांक्षाओं की कसौटी पर खुद को साबित भी कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा, हिमाचल में कांग्रेस सरकार आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज प्रदेश 96 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है।

यही हालात रहे तो इस साल के अंत तक यह एक लाख करोड़ पहुंच जाएगा। कांग्रेस सरकार ने 1.5 वर्ष में प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। प्रदेश पर महंगाई का बोझ, इंडस्ट्री के साथ बेरूखी, कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही। कांग्रेस का हाथ प्रदेश की जनता के गिरेबां पर है।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : बारिश थमने के बाद भी पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी

ये भी पढ़ें : Himachal News : पांगी घाटी के लोगों ने मांगा अलग विधानसभा क्षेत्र