Haryana Assembly Election: तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना भाजपा का लक्ष्य

0
16
तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना भाजपा का लक्ष्य
Haryana Assembly Election: तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना भाजपा का लक्ष्य

आज रेवाड़ी, अंबाला के बराड़ा व कुरुक्षेत्र के लाड़वा में रैली करेंगे अमित शाह
Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मकसद सिर्फ तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबित होना है। इसलिए भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। एक दिन में केंद्रीय नेता और खुद पीएम भी दो से तीन रेैलियों को संबोधित कर रहे है। चार माह पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की सिर्फ 10 में से 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

वहीं हरियाणा में भाजपा की हार का मुख्य कारण किसान आंदोलन था। प्रदेश का किसान और जाट वर्ग भाजपा से नाराज चल रहा है। लोकसभा चुनाव में मुख्य रूप से यहीं वर्ग भाजपा के खिलाफ खड़ा था। जाट प्रभावित इलाकों में थे भाजपा और जजपा को चुनाव प्रचार के दौरान भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। यहीं कारण था कि 2019 में प्रदेश की 10 सीटों को जीतने वाली भाजपा 2024 में मात्र 5 सीटों तक सीमित रह गई। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के वोट प्रतिशत में कमी आई। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही भाजपा हाईकमान और आरएसएस फिर से हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रयासरत है। खुद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री भी दो-दो बार हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आ चुके है।

अमित शाह की आज तीन रैलियां

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज प्रदेश में तीन रैलियां है। अमित शाह रेवाड़ी, अंबाला के बराड़ा और कुरुक्षेत्र के लाडवा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील करेंगे। कुरुक्षेत्र के लाड़वा से खुद सीएम नायब सैनी चुनाव लड़ रहे है। वहीं रेवाड़ी में भाजपा के लक्ष्मण यादव के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीवी चुनाव लड़ रहे है। तीसरी रैली अंबाला के मुलाना विधानसभा के कस्बे बराड़ा में होंगी जहां से भाजपा की संतोष सारवान चुनाव लड़ रही है। संतोष सारवान का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी की धर्मपत्नी पूजा चौधरी से है।

निर्दलीय संदीप गर्ग ने सीएम सैनी ही राह की मुश्किल

लाडवा से भाजपा प्रत्याशी व सीएम नायब सैनी की जीत की राह में संदीप गर्ग रोड़ा अटकाए हुए है। संदीप गर्ग के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से लाड़व से सीएम की जीत के समीकरण बिगड़ गए है। संदीप गर्ग लाड़वा क्षेत्र में बड़ा नाम है। गरीब तबके व दलित वोटों पर संदीप गर्ग की मजबूत पकड़ है। वहीं अंबाला के मुलाना से भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान भी कड़ी टक्कर में फंसी है। किसानों की नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ सकती है।

चार दिन पहले भी प्रचार के लिए हरियाणा आ चुके शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिन पहले भी हरियाणा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके है। अमित शाह ने फतेहाबाद के टोहाना और यमुनानगर के जगाधरी में रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग चुके है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार