Bipul Shikari: कोलकाता में किशोरी और मुंबई में युवती की हत्या करने वाला शिकारी दिल्ली से गिरफ्तार

0
97
Bipul Shikari कोलकाता में किशोरी और मुंबई में युवती की हत्या करने वाला शिकारी दिल्ली से गिरफ्तार
Bipul Shikari : कोलकाता में किशोरी और मुंबई में युवती की हत्या करने वाला शिकारी दिल्ली से गिरफ्तार

Criminal Bipul Shikari, (आज समाज), नई दिल्ली: कोलकाता में किशोरी की हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा पाने वाला और मुंबई में युवती के हत्यारे बिपुल शिकारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई में रहने वाले एक माता-पिता की इकलौती संतान रोहन (काल्पनिक नाम) जनवरी की एक रात से लापता थी। एक दिन मुंबई पुलिस को जंगल में सिर कटी और बुरी तरह सड़ चुका लाश मिली। अगले दिन पुलिस को सीसीटीवी में रोहन के साथ एक आदमी दिखा जिसका नाम था बिपुल शिकारी। वह बच्चे को टैक्सी में बैठाता दिख रहा था। पुलिसिया रिकॉर्ड में वह भगोड़ा है और अरसे से उसकी तलाश की जा रही थी।

कोलकाता मामले में पैरोल पर था शिकारी

सनसनीखेज खुलासे में मुंबई पुलिस को पता चला कि एक ट्रांसजेंडर के गिरोह से मिलकर बिपुल शिकारी ने रोहन का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिपुल शिकारी कोलकाता में किशोरी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका था और पैरोल पर था, पर वह कभी वापस जेल नहीं लौटा था।

31 अगस्त 2022 को भगोड़ा घोषित

अप्रैल 2012 में कोलकाता में दुर्गा चरण मित्रा स्ट्रीट पर एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। शिकारी हत्या से पहले उसे सोनागाछी ले गया था। पुलिस ने शिकारी को गिरफ्तार किया और मर्डर केस में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कोविड महामारी के दौरान शिकारी और कई अन्य अपराधियों को पैरोल पर जेल से छोड़ा गया था। शिकार नहीं लौटा तो अदालत ने 31 अगस्त 2022 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इधर वह पश्चिम बंगाल छोड़कर मुंबई पहुंचा और छोटे-मोटे काम करने लगा, पर जल्द फिर से अपराध की दुनिया में घुस गया।

दिल्ली के जीबी रोड पर गुरुवार को दबोचा

रोहन की हत्या के बाद शिकारी के लापता होने के बाद मुंबई पुलिस ने दिल्ली और अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क किया और तैयारी की। शिकारी ने एक दिन दिल्ली जाते हुए अपनी मां को कॉल करने के लिए एक बस पैसेंजर के फोन का इस्तेमाल किया। गुरुवार को दिल्ली के जीबी रोड पर एक टिप पर पुलिसकर्मियों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का पीछा किया और रेड-लाइट एरिया की संकरी गलियों में उसे दबोच लिया। यह व्यक्ति कोलकाता की किशोरी व मुंबई की युवती की हत्या करने वाला बिपुल शिकारी ही निकला।