कहा, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा, यदि भारत प्रगति करेगा तो पूरी दुनिया को इसका फायदा होगा
Bill Gates on Indian Economy (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत की प्रगति व उन्नति पूरे विश्व के लिए कितनी महत्वपूर्ण है यह पूरी दुनिया जानती है। आज भारत की प्रगति के चलते दुनिया के प्रमुख देशों की नजर इस पर है। हो भी क्यों न पिछले कई वर्षों से भारत ने उन्नति के पथ पर चलते हुए पूरे विश्व का मार्ग प्रशस्त किया है।
आज भारत की सरकार यह लक्ष्य लेकर चल रही है कि आने वाले 22 साल यानि 2047 तक भारत को विकसित राष्टÑ बनाना है। इसी संदर्भ में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में यदि भारत प्रगति करता है तो इसका फायदा पूरी दुनिया को होगा। मुंबई में एक इवेंट में बिल गेट्स ने यह बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के इनोवेशन की तेज गति की भी सराहना की है।
2047 तक भारत बनेगा विकसित देश
बिल गेट्स ने कहा कि 2047 तक देश का विकसित राष्ट्र के रूप में उभरना न केवल भारत को बदल देगा, बल्कि दुनिया पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फैक्ट यह है कि भारत में हेल्थ और एजुकेशन जैसे प्रमुख सेक्टरों को प्राथमिकता दी गई है, इससे बहुत सकारात्मक गतिशीलता पैदा हुई है।’
भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ आउटलुक बेहतरीन
भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ आउटलुक को आशाजनक बताते हुए गेट्स ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन स्थिति है, जब इस बात पर बहस चल रही है कि विकास दर 5% होगी या 10%। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि यह 10% तक पहुंचेगी, लेकिन 5% से नीचे भी नहीं जाएगी।
भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की
बिल गेट्स ने आधार और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ की और इसे दुनिया के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक बताया। गेट्स ने कहा, ‘हर बार जब मैं भारत आता हूं, तो मैं देखता हूं कि कई कंपनियां इस इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठा रही हैं। चाहे बैंकिंग हो, सरकारी लाभ हो या स्टॉक ट्रेडिंग हो। भारत में इनोवेशन मेरी अपेक्षा से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है।’
ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट
ये भी पढ़ें : Share Market : शेयर बाजार में निवेश के दौरान रहें धैर्यवान