Lightning Takes 9 Lives In Bihar, (आज समाज), पटना/नई दिल्ली: उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी सहित देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में दिन-ब-दिन बढ़ रही गर्मी के बीच बिहार में आज मौसम ने करवट ली और राज्य के तीन जिलों में बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।
बेगूसराय जिले में सबसे ज्यादा 5 मौतें
पुलिस के मुताबिक बेगूसराय जिले में सबसे ज्यादा 5 मौतें हुईं। मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्री और दूसरे परिवार की महिला शामिल हैं। वहीं दरभंगा में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने मचाई तबाही
मौसम विभाग ने बिहार में पहले ही मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार के मधुबनी, बेगूसराय और दरभंगा जिलों के अलग-अलग इलाकों में बुधवार सुबह तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और असम में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार तक नमी युक्त हवाएं आ रही है, जिनसे उत्तर-पूर्व के इलाकों में मौसम ने करवट ली है।
मानसून सामान्य अथवा इससे अधिक रहेगा
देश में इस बार मानसून सामान्य अथवा इससे अधिक रहेगा। मौसम एजेंसी स्काईमेट का अनुमान है कि 80 फीसदी से ज्यादा अनुमान है कि मानसून इस वर्ष सामान्य या उससे ज्यादा रहेगा। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही लू का असर दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है।
दिल्ली में 15 गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड
हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश में कई जगहों पर हीटवेव चल रही हैं। भारतीय मौसम ने मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली में 15 साल बाद अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार गया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति है। इससे पहले वर्ष 2011 में ऐसे हालात बने थे।
राजस्थान : बाड़मेर में तापमान 47 डिग्री के करीब
राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 10 साल बाद है जब अप्रैल महीने में बाड़मेर का तापमान 47 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा सहित कई जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सात अप्रैल को बाड़मेर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस और फिर 46.4 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें : Weather: उत्तर-पश्चिम में भीषण गर्मी शुरू, बाड़मेर मेें तापमान 45.6 डिग्री, हीटवेव का रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update: हरियाणा में लू का यलो अलर्ट जारी