बिहार दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सभी बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के इतिहास और उपलब्धियों को आगे बढ़ाया
Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बिहार के निवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसके निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान, शांति, अध्यात्म और शौर्य का एक नाम है बिहार। आज देश के हर राज्य में चाहे वह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का अगर कोई काम कर रहा है तो वह हमारे बिहार के भाई-बहन हैं। दिल्ली में भी बिहार और पूर्वांचल के साथी हर उद्योग और व्यापार में देखने को मिलते हैं।
प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल गुप्ता, विधायक चंदन चौधरी उपस्थित थे। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि बिहार की गौरवशाली इतिहास और उसके उपलब्धियों को अगर आगे बढ़ाने का किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
बिहार ने पूरे विश्व में बनाई पहचान
सचदेवा ने कहा कि बड़े बड़े स्टार्ट अप और उद्योग सब बिहार के लोग चला रहे हैं। बिहार की संस्कृति और इतिहास ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली बिहार के साथ वैभवशाली बिहार बनाने की ओर कदम बढ़ाए गए हैं, वह दिन दूर नहीं जब बिहार 5 विकसित राज्यों में एक होगा। दिलीप जयसवाल ने कहा कि आज देश के 27 राज्यों के 76 स्थानों पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है और वहाँ पर रहने वाले बिहार के लोग, सांसद, केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार के मंत्री का हौसला अफजाई करने का काम कर रहे हैं।