Mahendragarh News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, पूर्व सांसद अशोक तंवर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

0
12
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, पूर्व सांसद अशोक तंवर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल
Mahendragarh News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, पूर्व सांसद अशोक तंवर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की मौजूदगी में ज्वाइंन की कांग्रेस
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखरी दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व सांसद और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा को अलविदा कहकर फिर से कांग्रेस दामन थाम लिया है। अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। अशोक तंवर ने 2019 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मतभेद के चलते कांग्रेस को अलविदा कहा था। अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा दलित चेहरा है। अशोक तंवर के कांग्रेस में वापसी करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बहुत सी विधानसभा सीटों पर अशोक तंवर का प्रभाव है। अशोक तवंर के कांग्रेस में आने से भाजपा को कहीं न कहीं दलित वोट बैंक से हाथ धोना पड़ सकता है।

अशोक तंवर भाजपा के वोट बैंक में भी सेंधमारी करने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि अशोक तंवर ने 2024 में सिरसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के प्रति किसानों की नाराजगी के चलते अशोक तंवर को कांग्रेस की कुमारी सैलजा के हाथों करीब ढाई लाख वोटों ेसे हार का सामना करना पड़ा था। अशोक तंवर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की टिकट पर रतिया या इसराना से चुनाव लड़ने के इच्छूक थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

2019 में टिकट बंटवारें से नाराज होकर छोड़ी थी कांग्रेस

अशोक तवंर ने जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला तो उनका भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा। हुड्डा के कारण ही उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उस समय अशोक तंवर ने 5 करोड़ रुपए में कांग्रेस के टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपना दल बनाया था। फिर वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उसके बाद अशोक तंवर कुछ समय के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उसके बाद अशोक तंवर ने आप को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अशोक तंवर सिरसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके है। लेकिन 2014 और 2019 में मोदी लहर में उन्हें हार का समाना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें :   Haryana Polls 2024: आज प्रचार का आखिरी दिन, 5 को डाले जाएंगे वोट