Big Road Accident In UP: कासगंज में तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 22 श्रद्धालुओं की मौत

0
337
Big Road Accident In UP
हादसे के बाद तालाब से बाहर निकालकर रखे शव, मृतकों में सात बच्चे और महिलाएं।

Aaj Samaj (आज समाज), Big Road Accident In UP, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गई। हादसे में 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 30 घायल बताए गए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में एटा जिले के नगला कसा थानांतर्गत तीन गांव की महिलाओं व बच्चों सहित 52 लोग सवार थे। वे माघ-पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। मरन वाले लोगों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं।

सबसे अधिक लोग एटा जिले के नगला कसा के थे

जिले के कोतवाली पटियाली क्षेत्र में दरियाबगंज के पास गढ़ई गांव में सुबह करीब दस बजे हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया। सबसे अधिक लोग नगला कसा के थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर हर परिवार को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

  • TAGS
  • No tags found for this post.