Haryana Assembly Result: रूझानों में हुआ बड़ा उलटफेर

0
15
रूझानों में हुआ बड़ा उलटफेर
Haryana Assembly Result: रूझानों में हुआ बड़ा उलटफेर

भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस 43-43 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे गिनती होती जा रही है। कांग्रेस के बढ़त के आंकड़ों में गिरावट आई है वहीं भाजपा ने कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस के बराबर सीटों पर बढ़त बना ली है। एक सीट पर इनेलो-बसपा 1 व 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे चल रहे है। लाडवा से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी फिर से आगे चल रहे है। सिरसा से गोलाल कांडा आगे चल रहे है।

गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे है। हुड 5000 हजार से अधिक वोटों की लीड बनाए हुए है। जुलाना सीट से विनेश फोगाट और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। बरवाला विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। इसमें भाजपा के उम्मीदवार रणवीर गंगवा 6861 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को 3703 और इनेलो को 1219 वोट मिले हैं। वहीं, नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ पहले राउंड में 850 वोटों से आगे हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती शुरू