Haryana News: जजपा को बड़ा झटका, पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0
49
देवेंद्र सिंह बबली
देवेंद्र सिंह बबली

Chandigarh News: (आज समाज) चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र भेज सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। वहीं, कैथल के गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में जजपा पार्टी से जीत दर्ज करने वाले ईश्वर सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला को लिखित में अपना त्यागपत्र दिया है।