Kurukshetra News: भूपिंदर सिंह असंध बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान

0
141
भूपिंदर सिंह असंध बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान
भूपिंदर सिंह असंध बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन आज जिला सचिवालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त (डीसी) द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभी सदस्य शामिल हुए। नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया, जबकि सुदर्शन सिंह सहगल को सीनियर मीत प्रधान और बीबी रविंदर कौर अजराना को जूनियर मीत प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। सुखविंद्र सिंह मंडेबर महासचिव और गुलाब सिंह मूनक संयुक्त सचिव के पद पर चयनित हुए हैं। इसके अलावा, तरविंदरपाल सिंह, जंगसीर सिंह मांगेयाना, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुप्रसाद सिंह फरीदाबाद, बीबी परमिंदर कौर, और परमजीत सिंह मक्कड़ को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन और अन्य संबंधित कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित तरीके से संचालित करने की उम्मीद की जा रही है। बैठक के बाद सिख समुदाय में उत्साह का माहौल है और नई कार्यकारिणी से समुदाय की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।