Haryana Assembly Result : गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत पक्की

0
26
गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत पक्की
Haryana Assembly Election Result: गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत पक्की

30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है पूर्व सीएम
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: गढ़ी सांपला से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीत के बिल्कुल करीब है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा से 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। मंजू हुड्डा को अभी तक हुई गिनती में 11444 वोट मिले जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 42350 वोट मिले है। कलानौर से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मेयर रेणु डाबला आगे चल रही है। महम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी आगे चल रहे है। रोहतक सीट से मनीष ग्रोवर 542 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं थानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुभाष सुधा सातवें राउंड के बाद सिर्फ 33 वोट से पीछे हैं। लोहारू में पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश दलाल 2542 वोट से आगे चल रहे हैं। पंचकूला में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई लीड बनाए हुए हैं। पानीपत ग्रामीण सीट से भाजपा के महिपाल ढांडा पहले राउंड में आगे चल रहे हैं।