Sonipat News: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरखौदा से कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि के पक्ष में रोड शो किया

0
7
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरखौदा से कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि के पक्ष में रोड शो किया
Sonipat News: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरखौदा से कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि के पक्ष में रोड शो किया

कहा- बेरोजगारी-अपराध में नंबर वन बन चुका है हरियाणा
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि के पक्ष में रोड शो किया। इसकी शुरूआत उन्होंने खरखौदा हलके के गांव सैदपुर से शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के मामले में वे खरखौदा को जहां छोड़कर गए थे, वह वहीं खड़ा है। जिसका विकास भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों में नहीं कराया गया है। भाजपा ने प्रदेश का भट्ठा बिठा दिया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि तुम किसकी सरकार बनाना चाहते हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, यहां इस क्षेत्र में काफी विकास कराया जाएगा। बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से खरखौदा पहुंचे। इसके बाद सैदपुर गांव के चौक पर पहुंचे और यहां से चुनावी रथ में सवार होकर रोड शो निकाला। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव जीताने की अपील की।

कांग्रेस की सरकार बनने पर दी जाएगी 2 लाख नौकरियां

भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने ठेके पर कर्मचारी भर्ती कर दिए है। पक्की नौकरी किसी को नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर 2 लाख नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2005 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद 2014 से 2024 तक भाजपा की सरकार रही है। जो उनकी सरकार के समय हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और रोजगार में नंबर वन था। वो अब बेरोजगारी-अपराध में नंबर वन बन चुका है।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Maharashtra: कांग्रेस को चला रहे अर्बन नक्सल, टुकड़े-टुकड़े गैंग

यह भी पढ़ें : Amit Shah In Jharkhand: गृह मंत्री का प्रहार, हेमंत सोरेन सरकार को बताया देश में सबसे भ्रष्ट सरकार