Bhojpuri Song Ud Jaibu Ye Maina : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई जबरदस्त जोड़ियां हैं जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। ऐसी ही एक जोड़ी है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’। ये दोनों पर्दे पर और असल जिंदगी में अपनी दोस्ती और तालमेल के लिए जाने जाते हैं। जहां भी इनकी जोड़ी साथ नजर आती है, धमाल मच जाता है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है। जब भी ये दोनों पर्दे पर आते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। हाल ही में इनका एक और गाना ‘उड़ जईबू ए मैना’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस गाने में आम्रपाली ने बेहद सिंपल साड़ी पहनी हुई है, जो उनकी सादगी को और बढ़ा रही है

यह गाना 2014 की सुपरहिट फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ की इमोशनल केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।इस गाने में दिखाया गया है कि आम्रपाली अपने पति निरहुआ को याद कर रही हैं। वहीं निरहुआ भी आम्रपाली की यादों में खोए हुए हैं। इस गाने में आम्रपाली ने बेहद सिंपल साड़ी पहनी हुई है, जो उनकी सादगी को और बढ़ा रही है।

इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 156 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने को फैंस की तरफ से लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग गाने की धुन और आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे अपने सिंपल, दिल को छू लेने वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं निरहुआ का देसी अंदाज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। उनके हमेशा कुछ नया और यादगार अंदाज देखने को मिलता है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनकी फ़िल्में और गाने हमेशा प्रशंसकों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे। तो क्या आपने यह गाना देखा है? अगर नहीं, तो आपको इसे देखना चाहिए और इस जोड़ी के जादू का आनंद लेना चाहिए

ये भी देखे : Bhojpuri song Pala Mein Laga Ke Kadi : Pala Mein Laga Ke Kadi में निरहुआ और शुभी शर्मा की जबरदस्त नाइट केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है