Bhojpuri Song Nirahua-Amrapali Hit Song Viral: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं, धमाल मचना तय है। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और मस्तीभरे अंदाज ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है।

उनकी 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ का गाना ‘माल गलता कारखाना में’ आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. मस्ती और मजेदार टीजिंग से भरा यह गाना अपने अंदाज और बोलचाल की भाषा की वजह से खास बन गया है।

आम्रपाली दुबे की सफेद सलवार सूट में खूबसूरत अदाएं


आम्रपाली दुबे सफेद सलवार सूट और गुलाबी दुपट्टे में खूबसूरत लग रही हैं. गाने की शुरुआत में वह अपने रास्ते पर चल रही हैं. तभी निरहुआ अपने दोस्तों के साथ आते हैं और उन्हें छेड़ना शुरू कर देते हैं। आम्रपाली उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन निरहुआ का मस्तीभरा अंदाज जारी रहता है।

इस गाने को दिनेश लाल यादव और अलका झा ने गाया है, जिनकी आवाज ने गाने की मस्ती को और बढ़ा दिया है। गीत श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। यह गाना ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर इसे 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

प्रेमांशु सिंह द्वारा निर्देशित ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, अनूप अरोड़ा, प्रकाश जैस, माया यादव और कई अन्य कलाकार भी हैं।

फिल्में और गाने मनोरंजन का पूरा डोज

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों ने हमेशा से आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव को पसंद किया है। उनकी फिल्में और गाने मनोरंजन का पूरा डोज देते हैं। ‘माल गलता कारखाना में’ गाने ने एक बार फिर इस जोड़ी की कमाल की केमिस्ट्री को साबित कर दिया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इस गाने की सफलता और आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के दिल की धड़कन है। इनके चाहने वाले आज भी इनकी फिल्में और गाने बार-बार देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, फैंस ने बुलाया हरियाणा की डांस क्वीन