Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव करोड़ों दिलों की धड़कन है। खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार एक्टिंग और गायकी से अलग पहचान बना ली है। इस गानें का गाना ‘निम्बू खरबुजा भइल 2’ बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने को 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसका नाम ‘निम्बू खरबुजा भइल 2’ है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल के साथ नई भोजपुरी अदाकारा सपना चौहान नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी शानदार और दमदार केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

साथ ही दोनों के कमाल के डांस मूव्स भी फैंस का खू ध्यान खींच रहे हैं। इसके अलावा गाने में खेसारी के लुक के फैंस दीवाने हो रहे हैं।

गाने के पार किए 400 मिलियन व्यूज

कुछ समय पहले ‘निम्बू खरबूजा भईल’ गाना आया था, जिसने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोरे थे। इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। इसके बाद पिछले साल 2023 को इसका सीक्वल सॉन्ग जारी किया गया, जिसने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए और इसको भी लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस गाने ने भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोरे और अब तक यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। गाने के वीडियो ने अब तक 417 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

गाने को फैंस का मिल रहा जबरदस्त प्यार

इस गाने ‘निम्बू खरबुजा भइल 2’ को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने को लक्की विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफर किया गै। साथ ही गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। ये कोई पहला गाना नहीं जो यूट्यूब पर फैंस के बीच छा गया है। इससे पहले भी खेसारी लाल के कई गाने हैं, जो इसने भी ज्यादा व्यूज पार कर चुके हैं। आने वाले समय में भी खेसारी के कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं।

ये भी देखे : Bhojpuri Song Saiyan Dekhi Na Aise Nazar Se : बारिश में रवि किशन ने अंजना सिंह संग किया जबरदस्त रोमांस, वीडियो देख लोगों ने बोला ‘बिंदास’