Bhojpuri Song Amrapali-Nirahua Hit Romance: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी दिनेश लाल यादव की ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘सामान चुनमुनिया’ इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को सब्सक्राइब करें और पाएं ताजा अपडेट

यह गाना न सिर्फ मनोरंजक है बल्कि हर भोजपुरी फैन के दिल को छू जाएगा। ओम झा का संगीत, इंदु सोनाली की मधुर आवाज और प्यारे लाल यादव के लाजवाब बोल इस गाने को और भी खास बनाते हैं।

निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी


दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी मानी जाती हैं। इनके गाने हर बार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और ‘सामान चुनमुनिया’ इसका ताजा उदाहरण है।

यूट्यूब पर मिल चुके लाखों व्यूज

‘सामान चुनमुनिया’ सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि यह भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिल की धड़कन बन गया है। इसके बोल, संगीत और वीडियो फुटेज सभी को आकर्षित करते हैं। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है।

दोनों के बीच की गजब केमिस्ट्री

गाने के बोल सभी को उनकी जिंदगी से जोड़ते हैं: दोनों के बीच की केमिस्ट्री गाने को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। डांस मूव्स और म्यूजिक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को नए आयाम दिए हैं। उनके गानों और फिल्मों में हमेशा कुछ नया और दिलचस्प होता है। ‘सामान चुनमुनिया’ में भी उनकी खासियत की झलक मिलती है।

‘सामान चुनमुनिया’ गाना भोजपुरी सिनेमा का भरपूर मनोरंजन करता है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का जादू देखने का यह मौका न चूकें।

यह भी पढ़ें : सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, फैंस ने बुलाया हरियाणा की डांस क्वीन