Bhojpuri Song: Sabar Kar Yeh Mor Saiyaan पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की गजब केमिस्ट्री
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
आम्रपाली इस समय किसी परिचय के मोहताज नहीं
जब भी ये दोनों सितारे साथ नजर आते हैं, धमाल मचा देते हैं। निरहुआ और आम्रपाली इस समय किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे अक्सर भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आते हैं. इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना ‘सबार कर ये मोर सइयां’ एक बार फिर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के काफी करीब आते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों गाने के वीडियो में जमकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं।
इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ट्रेडिशनल लुक
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली सलवार सूट में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘जिगरवाला’ से लिया गया है।
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित और सुशील सिंह अहम भूमिका में नजर आए हैं। भोजपुरी गाना ‘सबार कर ये मोर सइयां’ के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। वहीं गाने को प्रिया, नील कमल ने आवाज दी है।
गाने का म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है। इस गाने के वीडियो को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने की शूटिंग एक खूबसूरत पार्क में की गई है।
निरहुआ और आम्रपाली के चारों तरफ हरे-भरे पेड़-पौधे हैं। गाने में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के लिए इस जोड़ी से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है।
Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | Aajsamaj.com | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.