भिवानी : भिवानी-कौंट रोड़ से अवैध कब्जे हटाए

0
401
Remove illegal possession from JCB machine

आज समाज डिजिटल, भिवानी :

उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य के निदेर्शानुसार नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र में मौजा भिवानी-जोनपाल में भिवानी-कौंट रोड़ पर एक अवैध कालोनी से कब्जों को हटाने का अभियान चलाया। विभाग ने पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे हटाए। जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार अवैध कब्जे हटाने के लिए उपायुक्त  आर्य द्वारा तहसीलदार रविन्द्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को साथ लेकर स्थानीय भिवानी-कौंट रोड़ पर एक अवैध कालोनी से अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान लगभग 1.5 एकड़ में बनी अवैध कालोनी में दो डीपीसी, डी-मार्केशन व दो कच्चे रास्तों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने नागरिकों से शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करने व अवैध कालोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलरों के बहकावे में न आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है।