(Bhiwani News) भिवानी। भाजपा नेता सुनील शास्त्री व आचार्य सुरेश शास्त्री की माता धनकौर देवी के निधन पर गांव पाथरवाली स्थित उनके निवास स्थान पर सोमवार को शोक जताने अनिरूद्ध चौधरी, शशीरंजन परमार, कमल प्रधान, पुनीत मस्ता, शीशराम चेयरमैन, बलवान, कृष्ण लेघां, जगदीश ठेकेदार, राजवीर शर्मा, प्रो. राजकुमार शर्मा, प्रो. सुरेंद्र शर्मा, देवकांत शर्मा, राजकुमार बीडीओ, भीम सौपर्णा, राजकरण नागर, छबीला भारद्वाज, अशोक, जयसिंह वाल्मीकि, जयभगवान, अधिवक्ता मुकेश गुलिया, बिट्टू शर्मा, संजय गांधी, अजय मल्होत्रा, अशोक कौशिक, पुरूषोत्तम तंवर, राकेश भ_ी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भाजपा नेता सुनील शास्त्री की माता के निधन पर अनेक लोगों ने जताया शोक
शोक जताने पहुंचे गणमान्य लोगों ने कहा कि धनकौर देवी एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी, जो कि पूजा-पाठ के कार्यो में बढ़-चढक़र हिस्सा लेती थी। उन्होंने कहा कि स्व. धनकौर देवी ने हमेशा परिवार के सदस्यों को धार्मिक व सामाजिक कार्यो में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धनकौर देवी हमेशा दूसरों की मदद के साथ-साथ धर्म-कर्म के कार्यो में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती थी। जिसके चलते समाज में उनका विशेष मान-सम्मान था। उन्होंने कहा कि धनकौर देवी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन