
(Bhiwani News) भिवानी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के बैनर तले तोशाम विधानसभा में सैकड़ों व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। सम्मेलन में संघ के कई पदाधिकारियों और गणमान्य व्यापारियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में विभिन्न पदों पर व्यापारी नेताओं की नई नियुक्तियां की
सम्मेलन में विभिन्न पदों पर व्यापारी नेताओं की नई नियुक्तियां की गईं। संघ ने व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें भानूप्रकाश को हरियाणा प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया गया। बबीता तंवर को प्रदेश सचिव और भारत भूषण उर्फ विक्की मेहता को भिवानी जिले का अध्यक्ष बनाया गया। सोनिया अत्री को महा जिला उपाध्यक्ष और प्रवीण नारंग को भिवानी का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विजय को तोशाम विधानसभा का अध्यक्ष और पतरामदास मित्तल को बवानीखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। धनपत सैनी लोहारू विधानसभा अध्यक्ष बने। महेश गोयल को गुरुग्राम जिला अध्यक्ष और डोमेश कौशिक को गुरुग्राम जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने कहा कि देश भर में व्यापारी समुदाय विभिन्न ट्रेड एसोसिएशनों में बंटा हुआ है, जैसे कपड़ा, जूता, लोहा, किराना, फल और सब्जी व्यापार। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का उद्देश्य इन सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाना है ताकि उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र वशिष्ठ ने व्यापारियों को समय निकालकर एकजुट होने और अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी अपनी समस्याओं पर मंथन नहीं करेंगे और सही दिशा में कार्य नहीं करेंगे, तब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। एकजुटता से ही व्यापारी समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भिवानी की चिनार फैक्ट्री में लगी आग पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान है। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कई प्रमुख व्यापारी और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बाल भगवान शास्त्री, पवन शर्मा, रूली राम शर्मा, रामचंद्र छापर, शैंकी पोपली, अशोक कुमार, सुनील चौहान, प्यारेलाल, प्रदीप तंवर, और मुकेश रहेजा शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Refurbished Laptop Under 15000 रुपये से कम में
यह भी पढ़ें: Bhiwani News : एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन