Bhiwani News : युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित

0
69
Bhiwani News : युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित
Bhiwani News : युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान जोहड़ी मंदिर में महिला सम्मान समारोह आयोजित
  • महिलाओं की शक्ति, संघर्ष व सफलता को मान्यता देता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : चरणदास महाराज

(Bhiwani News) भिवानी। ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 महिलाओं को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक प्रकाश जोशी ने शिरकत की तथा अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन के भिवानी जोन इंचार्ज अधिकारी बलदेव राज नागपाल ने की। कार्यक्रम में सान्निध्य मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने की। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी रमेश सैनी ने दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करना

संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक प्रकाश जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करना है। यह दिवस लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करता है और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।

मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस याद दिलाता है कि महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता को मान्यता देना पूरे समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है, तो यह अन्य महिलाओं और लड़कियों को भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर सुखपाल सिंह, नीलम नागपाल, कविता चौहान, सुष्मा नागर, कमला देवी, लक्ष्मी, राजकुमार, रामपति, चंद्रकला, कमलेश, मंजू, बिमला सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : रिटायर्ड कर्मचारी 11 मार्च को लंबित मांगो को लेकर करेंगे कुरुक्षेत्र कूच