Bhiwani News : संयम व ताकत का देश का ऐतिहासिक खेल है कुश्ती : महेंद्र सिंह ओड

0
102
Wrestling is the country's historical sport of patience and strength: Mahendra Singh Odd
खिलाडिय़ों को संबोधित करते कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड।

(Bhiwani News) भिवानी। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से गांव सैय में बाबा आजतवीर मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहला इनाम 51 हजार, दूसरा इनाम 31 हजार, तीसरा इनाम 21 हजार एवं चौथा इनाम 11 हजार रूपये का रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड ने शिरकत की तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ओड ने कहा कि कुश्ती दंगल भारत का सबसे पुराना एवं ऐतिहासिक खेल है, जो कि संयम व ताकत का खेल है। लेकिन वर्तमान में यह खेल अपना महत्व खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है, ताकि युवा भारत देश के इस प्राचीन खेल की महत्ता समझ सकें।

महेंद्र सिंह ओड ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व मे कांग्रेस सरकार ने खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्य किए, लेकिन भाजपा ने यहां भी जनविरोधी होने का परिचय देते हुए उन सभी योजनाओं पर बे्रेक लगा दिया। जिसके चलते यहां की खेल प्रतिभाओं पर उसका असर पड़ा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में एक बार फिर से खेल व खिलाडिय़ों के उत्थान की दिशा में अनेक कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में छाएं खरकड़ी झांवरी के खिलाड़ी