Bhiwani News : सेठ किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन

0
108
Bhiwani News : सेठ किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्तागण।
  • महिला सशक्तिकरण में मील के पत्थर साबित होते है इस प्रकार के आयोजन : मनीष सिंघानिया

(Bhiwani News) भिवानी। सेठ किरोड़ीमल चैरिटेबल ट्रस्ट रामगढ़ द्वारा संचालित स्थानीय सेठ किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय की लीगल लिटरेसी सैल एवं सामाजिक समरसता मंच भिवानी के तत्वाधान में माता अहिल्याबाई की जयंती के 300वें वर्ष के उपलक्ष्य एवं राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आरएसएस प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शास्त्री, मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर सेठ किरोड़ीमल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के महासचिव मनीष सिंघानिया एवं तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य जितेंद्र गोयल ने कैंप में पहुंचे प्रदीप शास्त्री सहित जिला संयोजक प्रेम नाथ, अधिवक्ता ब्रिजमोहन कौशिक, विनोद अत्री, सोनिया अत्रि सहित सभी वक्ताओं का स्वागत किया।

माता अहिल्याबाई ने सैकड़ों वर्ष पूर्व महिला सशक्तिरण का पाठ पढ़ाया

कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शास्त्री ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने सैकड़ों वर्ष पूर्व महिला सशक्तिरण का पाठ पढ़ाया था। ऐसे में उनकी स्मृति में आयोजित इस प्रकार के शिविर युवतियों व महिलाओं को उनके जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर सशक्तिरण की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करते है।

इस मौके पर अधिवक्ता ब्रिज मोहन राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस प्रकार के शिविर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनकर, उन्हें आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील के पत्थर साबित होते है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के शिविर विशेष महत्व रखते है।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : शहीद स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर विभिन्न संगठनों ने संतराम बीए व पुलवामा शहीदों को किया नमन