
(Bhiwani News) भिवानी। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के नेतृत्व मेें बुधवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व में सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में डीसी महावीर कौशिक और एसपी वरूण सिंगला सहित हजारों की संख्या में युवा, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का संयोजन पुलिस विभाग व जिला प्रशासन द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में अपना संदेश देते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि तिरंगे के लिए असंख्य लोगों ने अपनी शहादत दी, तब जाकर देश को आजादी मिली। हम अपना जीवन देकर भी अमर शहीदों का कर्ज नहीं उतार सकते।
सांसद ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए
तिरंगा यात्रा शुरु होने से पहले सांसद धर्मबीर सिंह, डीसी और एसपी ने नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सांसद ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आजादी हमें एक दिन में नहीं मिली, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत लंगा संघर्ष किया और अपनी जान की कुर्बानी दी। देश की आजादी के लिए हमारे जवानों ने असहनीय यातनाएं झेली। आजादी की लड़ाई में कूदने वालों को सरेआम गोलियों से भून दिया जाता था, फिर भी लोग पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि हम अमर शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते।
डीसी श्री कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्राएं देशभक्ति के साथ-साथ युवाओं में अच्छे संस्कार भरने का काम भी कर रही हैं। यह नए भारत के निर्माण के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की कर्णधार है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ समाज व राष्टï्र सेवा के प्रति समर्पित रहें। एसपी वरूण सिंगला ने कहा कि आज के बच्चे ही हमारे कल का भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं में राष्टï्र प्रेम की भावना का रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं ने ही समाज को सही दिशा देने का काम किया है। तिरंगा यात्रा नेहरू पार्क से शुरु होकर हांसी गेट होते हुए लघु सचिवालय परिसर में संपन्न हुई।