Bhiwani news : सजग रहते हुए यातायात नियमों का पालन करे स्वयंसेवक : सुरेश अत्री

0
48
Volunteers should follow traffic rules while being alert: Suresh Atri
शहर में  सडक़ सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सीताराम एवं स्वयंसेवक।

(Bhiwani news) भिवानी। वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के निर्देशानुसार और कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सुरेश अत्री के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वयंसेवकों को यातायात और सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। अभियान की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सुरेश अत्री, डीन एकेडमिक डॉ. नरेंद्र चाहर, जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सीताराम, और कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. कामना कौशिक और डॉ. आशा नेहरा द्वारा की गई। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सडक़ सुरक्षा के महत्व को समझाया। प्रो. सुरेश अत्री ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि स्वयंसेवकों को हमेशा सजग रहते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि सडक़ पर लापरवाही से हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। उन्होंने कहा कि हमें एतिहात बरतते हुए सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए ताकि हम सभी सुरक्षित रहें।

जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सीताराम ने स्वयंसेवकों को सडक़ सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है और इसे सख्ती से टालना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि सीटबेल्ट और हेलमेट पहनना अनिवार्य है, फुटपाथों पर सावधानी से चलना चाहिए, और सडक़ पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए।

वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक व दो द्वारा सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों को पढ़ाया गया यातायात एवं सडक़ सुरक्षा नियमों का पाठ

डीन एकेडमिक, डॉ. नरेंद्र चाहर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों को ट्रैफिक लाइट्स, स्टॉप साइन्स, और चौराहों पर दिए गए संकेतों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. कामना कौशिक ने बताया कि सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान सबसे पहले इकाई एक के स्वयंसेवकों को सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद, “जीवन की रक्षा होगी, तभी रक्षाबंधन का त्योहार होगा” के नारे के साथ घंटा घर चौक पर एक सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का यू ट्यूब चैनल ‘विद्युत प्रवाह’ पर लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने सडक़ सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।