Bhiwani News : कन्या पूजन कर भारत विकास परिषद की शाखा विवेकानंद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

0
50
Vivekananda branch of Bharat Vikas Parishad celebrated International Girl Child Day

(Bhiwani News) भिवानी। भारत विकास परिषद की शाखा विवेकानंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बालिका दिवस का उद्देश्य : सुनील कुमार शर्मा

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय सचिव अशोक शर्मा व शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कन्याओं के चरण धोकर पूजा की। जिसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बच्चों को परिषद के बारे में विस्तार से बताया। परिषद द्वारा स्कूलों में किए जा रहे संस्कारों के कार्यक्रम, भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों की सुरक्षा, उन्हें सशक्त बनाने व उनके विकास के अवसरों में सुधार लाना है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और अपने समाज के विकास में योगदान दे सकें। शाखा संयोजिका नलिनी सोनी ने दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आज के परिवेश में रहन-सहन एवं दैनिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में सभी 9 कन्याओं की पूजा कर उन्हे भारत को जानो, स्टेशनरी एवं फलाहार दक्षिणा सहित वितरित किए गए। शाखा उपाध्यक्ष ललित कौशिक ने स्कूल के एमडी ओपी जोशी, प्राचार्या विद्या गौड़, कविता, डीपीई सुदेश सहित समस्त स्टाफ सदस्य का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी लाने के हैरतंगेज दृश्य ने उपस्तिथि को किया रोमांचित