Bhiwani News : विकास नगर नागरिक सभा ने उपायुक्त को करवाया विकास नगर की समस्याओं से अवगत

0
76
Vikas Nagar Citizens' Assembly made the Deputy Commissioner aware of the problems of Vikas Nagar
उपायुक्त को विकास नगर की समस्याओं से अवगत करवाते विकास नगर नागरिक सभा के सदस्य।
  • हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी विकास नगर में नहीं रूक रही लोडिंग व अनलोडिंग : डा. आरबी गोयल

(Bhiwani News) भिवानी। विकास नगर नागरिक सभा के सदस्यों ने सोमवार को भिवानी के नवनियुक्त उपायुक्त महाबीर कौशिक का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सभा के सदस्यों ने उपायुक्त को विकास नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत भी करवाया। जिनके समाधान का उपायुक्त ने आश्वासन दिया। इस मौके पर विकास नागरिक नागरिक सभा के अध्यक्ष डा. आरबी गोयल ने कहा कि कौशिक एक होनहार एवं अनुभवी अधिकारी है, जिनके अनुभव का निश्चित तौर पर भिवानी को फायदा मिलेगा।

इस मौके पर डा. आरबी गोयल ने उपायुक्त को विकास नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि विकास नगर में सब्जी मंडी का कचरा तीनों सडक़ों पर दिन भर फैला रहता है, जिसमें भारी तादात में मक्खी-मच्छर भी पनपते है तथा क्षेत्रवासियों को महामारी फैलने का भय बना रहता है। यही नहीं  यहां पर पिछले दो वर्षो से सफाई कर्मचारी ही नियुक्त नहीं है। डा. गोयल ने बताया कि इसके अलावा सब्जी मंडी में आने वाले वाहनों के कारण यहां पर दिन भर जाम लगा रहता है, जबकि हाईकोर्ट के आदेशानुसार यहां पर लोडिंग व अनलोडिंग करना मना है। उन्होंने कहा कि पार्को के सुधारीकरण के लिए सभा को अलॉट करवाए गए रूपये काफी समय से अटके पड़े है। यही नहीं यहां पर बरसाती पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है तथा थोड़ी सी बरसात में पानी भर जाता है। विकास नगर नागरिक सभा के अध्यक्ष डा. आरबी गोयल ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं से विकास नगर के लोग काफी परेशान है, जिनके जल्द समाधान की जरूरत है। समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : अतिथि अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jind News : स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे कर्मियों ने चार दिन के लिए बढ़ाई हडताल

यह भी पढ़ें:Bhiwani News : पूर्व मंत्री बाबू राम भजन अग्रवाल की 12वीं पुण्यतिथि पर स्टेशनरी वितरित की