Bhiwani News : दुपहिया वाहन मालिकों को बीपीएल श्रेणी से न किया जाए बाहर : संदीप खरकिया

0
67
Bhiwani News : दुपहिया वाहन मालिकों को बीपीएल श्रेणी से न किया जाए बाहर : संदीप खरकिया
संदीप खरकिया

(Bhiwani News) भिवानी। दुपहिया वाहन मालिको के बी.पी.एल. श्रेणी से बाहर न करने की मांग को लेकर धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन मालिक अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए सुबह से शाम तक मजदूरी करते हैं और उनको सरकार भी योजनाओं का लाभ देती है लेकिन कुछ समय पहले सरकार द्वारा यह घोषणा करने कि दुपहिया वाहन मालिकों को बी.पी.एल. श्रेणी से बाहर किया जाएगा

दुपहिया वाहन मालिकों की कोई भी विशेष आमदनी नहीं

जिससे कि वे आहत हैं वो सरकार से मांग करते हैं कि उनको बी.पी.एल. श्रेणी से बाहर ना करते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन मालिकों की कोई भी विशेष आमदनी नहीं है जिसके चलते उनके बी.पी.एल. राशन कार्ड बने थे।

अगर उनके राशन कार्ड कटते हैं तो उनके साथ उनके परिजनों को रोजी रोटी के लाले पड जाऐंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार समय समय पर गरीब आदमियों को प्रचार व प्रसार के माध्यम से भी अवगत करवा रही है इसलिए बी.पी.एल. परिवार सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : इनेलो ने पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर किया नमन