
- महान वीरांगना, बुद्धिमान एवं बेहद साहसी महिला भी थी राजमाता जीजाबाई : डा. राजू मेहरा जताई
(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय नई अनाज मंडी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद कार्यालय में रविवार को स्वामी विवेकानंद एवं मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जननी राजमाता जीजाबाई की जयंती उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक और विचारक थे
इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं सलाहकार समिति के सदस्य व राज्य आयुक्त मानवाधिकार डा. राजू मेहरा जताई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक और विचारक थे। वे देश भर के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा थे। उनकी शिक्षा एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाता है।
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व का प्रसार करना
उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व का प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने दुनिया भर को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया।
राजमाता जीजाबाई को नमन करते हुए डा. मेहरा ने कहा कि राजमाता जीजाबाई एक महान वीरांगना होने के साथ ही बुद्धिमान एवं बेहद साहसी महिला भी थी। उन्होंने मराठा साम्राज्य को स्थापित करने के साथ ही इस साम्राज्य की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर नागरिकों ने किय याद