Bhiwani News : कड़ी मेहनत करने वाले हमेशा जीवन में सफल होते है : डॉ.विनय मिश्र

0
20
Those who work hard are always successful in life: Dr. Vinay Mishra
छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय मिश्र।

(Bhiwani News) भिवानी। जो भी छात्र अपने जीवन में कड़ी मेहनत करता है, वो हमेशा ही सफल होता है। इसलिए सभी को अपने जीवन के इस समय में कड़ी मेहनत करके अपने शेष जीवन को सफल बनाना चाहिए। ये विचार स्थानीय गौशाला मार्केट रोड स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय मिश्र ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की एमडीयू रोहतक द्वारा शास्त्री परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।

जिसमे महाविद्यालय के छात्रों ने अति उतम प्रदर्शन किया है। शास्त्री तृतीय वर्ष में सरिता, द्वितीय रिशा, तृतीय स्थान कल्पना ने प्राप्त किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष में साक्षी भाटी ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शास्त्री प्रथम वर्ष ने तन्नू ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और प्रियंका और हनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा की आज के समय में संस्कृत भाषा फिर से अपने गौरव को प्राप्त होती जा रही है। संस्कृत भाषा के छात्र अन्य किसी भी भाषा के छात्रों की तुलना में कम नही है। संस्कृत भाषा रोजगारपरक भाषा है। देवभाषा होने के साथ साथ कंप्यूटर के लिए भी अति उत्तम भाषा है। इस अवसर पर सुशील शास्त्री, निकिता शास्त्री, निशा शर्मा, नामदेव, खुशबू शास्त्री, ज्योति शास्त्री आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jind News: दो साल से बनी समस्या का एक  घंटे में हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : कम मतदान वाले पोलिंग स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

 यह भी पढ़ें: Jind News : हलकी बारिश ने दी लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात

SHARE