(Bhiwani News) भिवानी। बीते दिनों नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के भिवानी इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन संपन्न हुआ था, जिसमें भिवानी इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी जयहिंद को मिली थी। जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के भिवानी इकाई अध्यक्ष जयहिंद ने इकाई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपप्रधान की जिम्मेवारी भारत, सचिव की जिम्मेवारी रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी अमित बागड़ी, सह सचिव की जिम्मेवारी सतबीर, सलाहकार की जिम्मेवारी दलबीर, प्रैस प्रवक्ता की जिम्मेवारी प्रवीण बागड़ी को मिली। इसके अलावा बाला, मनीषा, ’योति को सदस्य नियुक्त किया गया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के उपप्रधान बने भारत तो रमेश को मिली सचिव की जिम्मेवारी
यह जानकारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कही। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोमवार को स्थानीय नगर परिषद स्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यालय मे फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है, जिसके लिए वे समय-समय पर मजबूती से आवाज उठाते रहते है। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निर्वहन करेंगे।
यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर