Bhiwani News : भिवानी में राज रीफ वैटरन सोल्जर फैमिली के दसवें पूर्व सैनिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन

0
24
The tenth ex-servicemen meet of Raj Reef Veteran Soldier Family was organized in Bhiwani
महामहिम राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट जनरल काविल्या त्रिविक्रम प्रणायक भारतीय सेना के पूर्व योद्धाओं को संबोधित करते हुए।
  • पूर्व सैनिक मिलन समारोह में पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक
    संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल काविल्या त्रिविक्रम प्रणायक
  •  विश्व में भारतीय सेवा की अलग पहचान : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्या त्रिविक्रम प्रणायक

(Bhiwani News) भिवानी। अरुणाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि भारतीय सेना की विश्व में सबसे अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना की कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में सुरक्षा की अस्थिरता हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में अद्भुत विजय हासिल करके विश्व में कङी सुरक्षा की व्यवस्था के लिए डंका बजाया था। महामहिम राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक रविवार को स्थानीय जाट भवन में राज रीफ वैटरन सोल्जर फैमिली के दसवें पूर्व सैनिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित पूर्व सैनिक योद्धाओं को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि राज रीफ वैटरन सोल्जर फैमिली का मिलन समारोह की शुरूआत सबसे पहले नवंबर 2012 में बहादुरगढ़ से ही शुरू की थी। इसके बाद नवंबर 2013 में मेरठ उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2014 में टीटनवार राजस्थान में, वर्ष 2015 में राज रिफ सेंटर दिल्ली में, वर्ष 2016 में बहादुरगढ़ हरियाणा में, वर्ष 2017 में मुथरा उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2019 में खेतड़ी राजस्थान में, वर्ष 2022 ग्वालियर मध्य प्रदेश में और वर्ष 2023 राज रिफ सेंटर दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया था।

पूर्व सैनिक मिलन समारोह का शुभारंभ नवंबर 2012 में किया था, तब से यह उत्सव निरंतर चलता आ रहा

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि देश की सेना में कई यूनिट हैं। उनमें से एक यूनिट यही है जो पूर्व सैनिक मिलन समारोह का उत्सव प्रति वर्ष आयोजित कर रही है। यह एक सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरणा दायक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यूनिट ने पूर्व सैनिक मिलन समारोह का शुभारंभ नवंबर 2012 में किया था, तब से यह उत्सव निरंतर चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में राज रीफ यूनिट ने अदम्य साहस के साथ विजय हासिल करके विश्व में सुरक्षा का लोहा मनाया था।

विश्व के अनेक देश कारगिल युद्ध की जीत को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत मानते हैं। इसके साथ-साथ भारतीय सेना को प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि देश में वातावरण बदल रहा है। देश की पहचान दुनिया में विकसित भारत की प्रगति से हो रही है। विकसित भारत के विकास में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेश, मालवीय, पाकिस्तान, चीन सहित कई देशों में असुरक्षा हलचल मची हुई है।

आज भारतीय सेना के योद्धा देश की सीमाओं पर देश के सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और नई टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था करके विश्व में अपना लोहा मान रही है। इसका उदाहरण इस बात से देखा जा सकता है कि आज संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा सेवा में भारतीय सेना की कई टुकड़ों को शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Bhiwani News : प्रकृति की बेरुखी से किसानों की कपास की फसल हुई चौपट, कपास की पैदावार घट कर हुई 50 फीसदी